Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 20 कार्टून पटाखें व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 09.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध पटाखों के साथ 02 अभियुक्त 1.शिवकुमार पुत्र रमेशचन्द 2.रामकुमार पुत्र मानसिंह को एनटीपीसी कट दादरी से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से 20 कार्टून पटाखे भिन्न-भिन्न कम्पनी के (कीमत करीब 04 लाख रूपए) व घटना में प्रयुक्त एक महेन्द्रा बुलेरो पिकअप नं0 UP16LT7840 बरामद की गयी है।

अभियुक्तों का विवरण-

1-शिवकुमार पुत्र रमेशचन्द निवासी ग्राम चमनपुरा, थाना सिकन्दराराऊ जिला हाथरस वर्तमान पता ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 30 वर्ष।
2-रामकुमार पुत्र मानसिंह निवासी टॉटपुर कर्सरी, थाना सहसवान, जिला बदायूं वर्तमान पता ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button