Blog

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान का पगड़ी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर किया स्वागत

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा। आज समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री इंदर प्रधान जी के पल्ला गांव स्थित निज आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व महासचिव जगवीर नम्बरदार, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, सी.पी. सोलंकी, सुरेंद्र पंडित, गौरव भाटी बढ़पुरा, मनोज चौधरी, रोबिन प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button