भारत विकास परिषद द्वारा कराया गया गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी कटरा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और गुरुओं का सम्मान करना था। भारत विकास परिषद की टीम के स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने सभी का टीका लगा कर स्वागत किया,

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया, सभी ने भगवान जी की आरती की व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सम्मानित शिक्षकों में बेस्ट टीचर का आवार्ड तरुण रौशा व रिंकी वर्मा को मिला, छात्रों में तुलसी भाटी व गीत शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया,

संस्था ने स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी व डायरेक्टर संदीप भाटी को भी बेस्ट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया। सभी को मोमेंटो, शाल फूल माला व पटका पहना कर सम्मानित किया। स्कूल के डायरेक्टर ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का पटका पहना कर व संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को शाल, पटका व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में सर ने गुरु व शिष्य के विषय में बच्चों को अवगत कराया व सभी बच्चों को अपने गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारी गण व साथी स्कूल के बच्चे शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।









