Blog

दिनांक 10.09.2026 से 14.09.2026 तक रिजर्व पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 74वीं उ0प्र0 पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोनों की पुरुष एवं महिला टीमों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे—

1.*वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग)* के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने वाराणसी जोन को पराजित कर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) अपने नाम की।

2.*सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) डबल्स इवेंट* के फाइनल मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को हराकर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) प्राप्त की।

3.*सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) रेगू इवेंट व क्वाड इवेंट* के फाइनल मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को पराजित कर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) प्राप्त की।

4.*वॉलीबॉल (महिला वर्ग)* के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने लखनऊ जोन को पराजित कर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) अपने नाम की।

5.*सेपक टकरा (महिला वर्ग) डबल्स इवेंट* के फाइनल मुकाबले में लखनऊ जोन ने बरेली जोन को हराकर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) प्राप्त की।

6.*सेपक टकरा (महिला वर्ग) रेगू इवेंट व क्वाड इवेंट* के फाइनल मुकाबले में बरेली जोन ने लखनऊ जोन को पराजित कर चल बैजन्ती(ट्रॉफी) प्राप्त की।

प्रतियोगिता का समापन समारोह अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button