अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा मनाया ब्रह्म एकता दिवस* अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा हिंदी भवन आई टी ओ दिल्ली में ब्रह्म एकता दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा , मुख्य अतिथि माननीय नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलित एवं पंडित देवदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के स्वागत भाषण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आचार्य विशन कौशिक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा जी के जीवन एवं उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों से अवगत कराया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित जे.

के. गौड द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं पंडित मदन मोहन मालवीय जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ हरिओम शर्मा द्वारा मंच पर उपस्थित सभी मुख्य , विशिष्ट अतिथियों तथा सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए समाज को एकजुट होकर आपसी भेदभाव बुलाकर संगठन को शक्ति प्रदान करने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण सभा को सशक्त बनाने एवं डॉ महेश दत्त शर्मा द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा समाज को एकजुट रहनेऔर कलयुग में संघ की शक्ति को समझाया गया। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते कहा हमारा देश विकास के पथ पर अग्रसर है, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हम कार्य कर रहे हैं। हम सबको अपने कार्यों को निष्ठा और गुणवत्ता के साथ करना चाहिए, फल की चिंता हमें नहीं करनी है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूती की तरफ जा रही है हमें अपने कृषि कार्यों पर और अधिक ध्यान देना है, देश के अपने युवाओं को ज्ञान का बढ़ावा देना है अगर हमारे अंदर ज्ञान होगा तो देश से भुखमरी और बेरोजगारी की समस्या स्वयं ही समाप्त हो जाएगी। भारत की संस्कृति और संस्कार भारत से बाहर के लोग अपनाते जा रहे हैं ,हमें अपने संस्कारों को बचाकर रखना है और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान करना होगा।इस अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतो से प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंडित देवदत्त शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक, श्रीमतीदिग्विजय दीक्षित राष्ट्रीय संयोजक महिला, पंडित जगन निधि जाती राष्ट्रीय संयोजक युवा प्रकोष्ठ जयपुर से , पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, पंडित जे पी भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, पंडित आर सी झा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित ,सुजोय बनर्जी महामंत्री पश्चिम बंगाल ,पंडित देवेंद्र कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पंडित दिनेश शर्मा हिमाचल प्रदेश ,पंडित मनोज पंडित प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिल्ली, श्रीमती चारु कौशिक प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दिल्ली, बृजमोहन शर्मा राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री ,संत शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, वरुण वशिष्ठ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉ एस कुमार राष्ट्रीय मंत्री, राधेश्याम कौशिक संरक्षक दिल्ली प्रदेश, मुकेश कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, देवदत्त शर्मा महामंत्री दिल्ली, जे पी शर्मा, कोषाध्यक्ष दिल्ली, नरेश पाल कौशिक अध्यक्ष एनसीआर, विजय कुमार मिश्रा महामंत्री एनसीआर, पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ मीडिया कार्यक्रम प्रभारी ,के पी मिश्रा उपाध्यक्ष एनसीआर, जयनंद शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद ,सुभाष शर्मा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद, आदेश शर्मा,एम सी गौड, के .के. शर्मा जिला अध्यक्ष सहारनपुर, अनेश शर्मा मंडल अध्यक्ष सहारनपुर, महेश वशिष्ठ जिला अध्यक्ष बुलंदशहर,एन डी शर्मा महामंत्री बुलंदशहर,आदि उपस्थित रहे।









