पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 10.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजीव नारायण मिश्र (अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज दिनांक 10.09.2026 को खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार रहे-
1-वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) में लखनऊ जोन एवं पीएसी पश्चिमी जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें पीएसी पश्चिमी जोन की टीम 2-0 से विजेता रही।
2-वॉलीबॉल प्रतियोगिता के द्वितीय मैच (पुरुष वर्ग) में गोरखपुर जोन एवं पीएसी मध्य जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें गोरखपुर जोन की टीम 2-1 से विजेता रही।
3-सेपक टकरा प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) में बरेली जोन एवं पीएसी पश्चिमी जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें पीएसी पश्चिमी जोन की टीम 2-0 से विजेता रही।

4-सेपक टकरा प्रतियोगिता के द्वितीय मैच (पुरुष वर्ग) में पीएसी मध्य जोन एवं आगरा जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें पीएसी मध्य जोन की टीम 2-0 से विजेता रही।
5-सेपक टकरा प्रतियोगिता के महिला वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मैच में वाराणसी जोन एवं लखनऊ जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ जोन की टीम 2-0 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची।
6-सेपक टकरा प्रतियोगिता के महिला वर्ग के द्वितीय सेमीफाइनल मैच में बरेली जोन एवं कानपुर जोन के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें बरेली जोन की टीम 2-0 से विजयी होकर फाइनल में पहुंची।









