
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी द्वारा थाना जेवर पर तहरीर दकर सूचना दी गई कि दिनांक 24/05/2026 की रात्रि में अभियुक्त शेखर जादौन अपने साथ अन्य साथी के साथ वादी के घर पर आया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए होटल खाली करने को कहा गया। इसके उपरांत दिनांक 25/05/2026 को अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ वादी के घर पर आकर वादी के परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर व साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 30.07.2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शेखर पुत्र श्यौराज जादौन को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस .315 बोर मय एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है।









