Blog

दिनांक 25/26.07.2026 की रात्रि में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रान्तर्गत एल्डिको सोसाइटी सेक्टर 150 में एसटीपी टैंक की सफाई करते हुए

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कर्मचारी शशिकांत शर्मा पुत्र श्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम गड़मुरा थाना गड़मुरा जिला करौली राजस्थान, उम्र करीब 40 वर्ष टैंक में बेहोश हो गये जिनको बचाने के लिये टैंक में सिक्योरिटी गार्ड आकाश पुत्र श्री भगवानसिंह निवासी ग्राम इटहारी फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष गये लेकिन उनके भी टैंक के अन्दर बेहोश हो जाने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅच कर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को टैंक से बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button