Blog
थाना कासना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व आलाकत्ल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 24.07.2026 को थाना कासना क्षेत्रांतर्गत सिरसा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा लोहे की नुकीली छड़ से वादी के भाई सुरेश (मृतक) उम्र लगभग 40 वर्ष की हत्या कर दी, जिसके संबंध में थाना कासना द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 24.07.2026 को थाना कासना पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में शामिल अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र विजय सिंह को थाना क्षेत्रांतर्गत से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/ निशानदेही से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रजि0नं0 UP16EQ6672 व आलाकत्ल (लोहे की नुकीली छड़) को बरामद किया गया है।









