Blog
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तों द्वारा आए दिन रेस्टोरेंट संचालकों व ठेले वालों को डरा-धमकाकर प्रति महीने 20-25 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की जाती थी, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 308(5)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 04.06.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट व ठेलों वाले से हर माह रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त 1. मोनिन्द्र पुत्र महरचन्द 2. नरेन्द्र पुत्र महरचन्द सेक्टर-150 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मोनिन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2025 में गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।









