दादूपुर खटाना में अवैध मिट्टी खनन: डायल 112 पर सूचना, दादरी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा।जारचा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर खटाना में पिछले काफी समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले सूचना डायल 112 को दिया और दादरी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को शहापुर जब्त कर लिया।
क्या है मामला:
ग्राम दादूपुर खटाना में खेतों और सरकारी जमीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि दिन-रात मिट्टी उठाने से रास्ते खराब हो रहे थे और धूल से परेशानी हो रही थी।
कैसे हुई कार्रवाई:
सूचना मिलते ही दादरी पुलिस टीम तत्काल गांव शहापुर पहुंची। पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग भाग निकले, लेकिन मौके से मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया।
पुलिस के सहयोग से हो रहा खनन :
ग्रामीणों का आरोप:।जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने ने कहा कि नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि यह खेल कई महीने से चल रहा था। “रात में 20-30 ट्रॉली मिट्टी रोज निकलती थी। शिकायत के बाद भी पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई।









