भारत विकास परिषद शाखा दादरी द्वारा श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर श्रमिकों का सम्मान एवं मीठा जल वितरण कार्यक्रम
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आदरणीय बंधुवर एवं मातृशक्ति
सादर वंदे
भारत विकास परिषद शाखा दादरी द्वारा आज दिनांक 01 मई 2026 को श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रमिक बंधुओं का सम्मान एवं मीठा जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रमिक बंधुओं को अंगवस्त्र, आधा किलो भुना चना व गुड़, बिस्कुट, केले आदि की किट बनाकर भेंट किए गए और सभी को मीठा शरबत भी पिलाया गया। मीठा शरबत लगभग 100 आम जन को भी वितरित किया गया।* यह कार्यक्रम शाखा सचिव श्री रविन्द्र गोयल जी के प्रतिष्ठान – श्री बांके बिहारी ज्वेलर्स बिसहाड़ा रोड दादरी पर आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में परिषद परिवार के बहुत से साथी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री एन के शर्मा जी, सचिव श्री रविन्द्र गोयल जी, श्री विजय बंसल जी, दिनेश सिंघल जी, लोकेश गर्ग जी, डॉ अजय गर्ग जी, कमल गोयल जी, योगेश गर्ग जी, संजीव सक्सेना जी, रामकिशोर बंसल जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए, उपस्थित सभी सदस्यों का बहुत बहुत धन्यवाद ।
धन्यवाद









