न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा, 1 मई 2026 — न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने मदरशन ग्रुप के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया। इस पहल के माध्यम से अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा और श्रमिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दर्शाया।

यह कैंप मदरशन ग्रुप (मात्सुई टेक्नोलॉजीज़ इंडिया लिमिटेड), इकोटेक 12,ग्रेटर नोएडा में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के श्रमिकों एवं स्थानीय श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कैंप का उद्देश्य लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना था। कैंप में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं नेत्र विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, कई प्रकार की निःशुल्क जांचें एवं स्क्रीनिंग की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर (BP), रैंडम ब्लड शुगर (RBS), पल्स, BMI, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), ईसीजी (ECG), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), ऑडियोमेट्री, डेंटल स्क्रीनिंग, नेत्र जांच एवं सीबीसी (CBC) शामिल थीं।
इस अवसर पर न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के श्री जितेन्द्र सिंह – CEO ने कहा,
“न्यूमेड में हमारा विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। इस अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हमें मेहनतकश समुदाय की सेवा कर गर्व महसूस हो रहा है। समय पर जांच और निवारक उपचार स्वस्थ भविष्य की पहली सीढ़ी है।”
यह स्वास्थ्य शिविर हमारे प्रबंधन टीम श्री अनिरुद्ध सिंह – GM और श्री पंकज सिंह – DGM के देख रेख में किया गया हैं |









