Blog

सपा सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया ग्रेटर नोएडा:- मैनपुरी से सपा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को गांव लड़पुरा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस अवसर पर सपा नेत्री पूजा भाटी ने बुजुर्ग महिलाओं को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया तथा केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद फल और मिष्ठान का वितरिण किया गया। इस मौके पर सपा नेत्री पूजा भाटी ने कहा कि सांसद डिंपल यादव देश व प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वह संसद में महिलाओं की मजबूत आवाज है। उन्होंने संसद के भीतर महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ी है। इस मौके पर नेहा, मीनाक्षी, गीता, हरचन्दी, राकेश जागन, इंद्रा, मुनेश, राजेन्द्री, सुदेश, मिथलेश, महेश, बलबीरी, निर्मला, सरोज आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button