Blog
थाना बादलपुर पुलिस द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री व शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पटाखे, गंधक, पोटाश व 25 पव्वे देशी शराब बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 01.10.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की बिक्री व शराब की तस्करी करने वाला अभियुक्त नरेश शर्मा पुत्र नैनदत्त शर्मा को सहारा कॉलौनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 04 प्लास्टिक के कट्टे अवैध पटाखे (96 पैकेट माचिस, नाजी बम पटाखा 95 डिब्बे, अनार पटाखा 20 डिब्बे), 02 प्लास्टिक के कट्टे (25 किलोग्राम गंधक व 25 पैकेट पोटाश), 25 पव्वे देशी शराब (दिल्ली राज्य) बरामद किये गये हैं।









