Blog

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा वीज़ा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 03 अभियुक्त (02 पुरुष व 01 महिला) गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 07 मोबाइल फोन, 01 कार व 05 पासपोर्ट बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 01.10.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीज़ा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 03 अभियुक्त 1. राहुल कुमार चौहान पुत्र रविदास चौहान 2. संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह 3. पूजा महाजन पत्नी लवीश महाजन को सी-7, सेक्टर-2 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 07 मोबाइल फोन, 01 कार थार रजि0नं0-DL4CBD6687, व 05 ग्राहकों के पासपोर्ट बरामद किये गये हैं।

*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण/ अपराध करने का तरीका-*
पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि C-7, ground floor, Sector-2, Noida मे Education consultancy कंपनी है, जो व्यक्तियों को विदेश भेजने का कार्य करती है, के द्वारा गूगल के माध्यम से अरमान और Kristen Jennifer से संपर्क किया जो Canada Work Visa का ऑफर देते हैं। सम्पर्क के दौरान Kristen Jennifer ( जिसने अपने आप को विदेशी महिला बताया) Education consultancy Sector-2, Noida कंपनी के संपर्क में आ गयी तथा इसके बाद कंपनी के द्वारा अपने 05 ग्राहक (Client) के विवरण व पासपोर्ट कंपनी को उपलब्ध कराया गया जिसका कंपनी ने VISA आवेदन किया जिसके बदले में Kristen Jennifer एवं उसके साथियों ने प्रत्येक व्यक्ति से ₹25,000/- की धनराशि पेपर वर्क, बायोमेट्रिक्स एवं मेडिकल कराने के नाम पर ली। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही उनका Temporary Residence Visa बनवाकर उन्हें विदेश भेज देंगे तथा Temporary Residence Visa की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जिसके लिए अभियुक्तों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से ₹12.50 लाख रुपये देने की अतिरिक्त मांग की गई। जाँच में तथ्य प्रकाश में आया कि Kristen Jennifer का वास्तविक नाम पूजा महाजन पत्नी लवीश महाजन तथा अरमान का वास्तविक नाम संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह है, अरमान उर्फ संदीप द्वारा MY SECOND LINE APP के माध्यम से कनाडा का वर्चुअल फोन नंबर प्रदर्शित कर नोएडा स्थित कंसल्टेंसी कंपनियों से संपर्क किया जाता था तथा स्वयं को कनाडा में रहना बताकर वहीं से बातचीत करना बताया जाता था। अभियुक्त के कब्जे से उक्त एप्लीकेशन सहित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

 

Related Articles

Back to top button