Blog

आज भारतीय किसान यूनियन मंच ने दादरी तहसील में एसडीएम दादरी को लुहारली टोल व किसानों की समस्याओं को लेकर दिया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ज्ञापन मास्टर मनमिंदर भाटी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि हम लगातार तीन साल से शिकायत करने के बावजूद भी सरकारी ज़मीनों पर भूमाफ़िया द्वारा क़ब्ज़ा किया जा रहा है । प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों का भी जिले पालन नही हो रहा है ।जब से गाँवों की ग्राम पंचायत समाप्त हुई है ।

उस दिन गाँवों की स्थिति ठीक नहीं है।ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गाँवों में जिन गाँवों की ज़मीनों का अधिग्रहण नहीं हुआ है ।कुछ किसानों की सहमति के आधार पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ज़मीन ली गई है वहाँ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण काम नहीं करा रहा है ।अब ग्राम पंचायत की सरकारी एलएमसी की ज़मीनो का कोई अता पता नहीं है ।सरकारी ज़मीन भूमि/रोड/भवन /रेलवे की संपत्ति है ।लगभग दस गाँवों मे अब अवैध कालोनी लगातार बनाई जा रही है ।

यह भूमि ग्राम के सार्वजनिक उपयोग मै जैसे कि खेल का मैदान,बरात घर ,चिकित्सालय,व पुस्तकालय ओपन जिम,पेड़ पौधे,तालाब व भूमिहीन गरीब परिवारों को पट्टे के लिए प्रयोग की जानी चाहिए थी । किन्तु सभी सरकारी ज़मीनों पर अवैध निर्माण हो रहा है ।
लगभग दस पन्द्रह गाँव श्यौराजपुर ,खोदना कला,तिलपता,खेड़ी,भनौता,सुनपुरा ,
डेरीन स्कैनर,डेरी मच्छा ,बैदपुर ,जानसिवाना ,कैलाशपुर ,रूपवास,अन्य सभी गाँवों की ऐसी स्थिति बनी हुई है ।

सभी गाँवों की व विशेष रूप खोदना कला तिलपता ,खेड़ी भनौता,सुनपुरा गाँव की सरकारी ज़मीनो की उच्च स्तरीय जाँच करके ख़ाली कराने का कष्ट करे ।पटवारी साहब ठीक से जाँच नही कर रहे है ।इसलिए किसी तहसील के उच्च अधिकारियों से जाँच कराये जाये ।
नहीं तो भारतीय किसान यूनियन मंच व ग्रामीण धरना देने के लिए मजबूर होंगे ।इस मौक़े राजवीर प्रधान,सुनील भाटी,अक्षय मुखिया,कृष्ण भड़ाना,विक्रान्त भाटी, प्रिंस भाटी,हाजी निजाम,अमित प्रधान,अजब सिंह भाटी,विकास रूपवास,अब्दुल कादिर,दानिश खान,सागर नंबरदार,अनुज भनौता,सतीश प्रधान खेड़ी,डाक्टर मोहसिन,वंश यादव,अन्नू सरपंच,आस मौ॰ रोबिन जाटव,विशाल ठाकुर,नितिश कसाना,मनीष नागर ,मनोज प्रधान,अन्य किसान मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button