थाना जेवर व रबूपुरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ का सेवन करने वाले कुल 49 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में व एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में थाना जेवर व रबूपुरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ- शराब, हुक्का अथवा अन्य नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 49 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। थाना जेवर पुलिस द्वारा 22 व थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा 27 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं हुक्का सेवन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा आमजन से अपील की गयी कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब, हुक्का अथवा अन्य नशे का सेवन न करें तथा लोक शान्ति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी वैधानिक कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।









