किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जतन का किया जोरदार स्वागत।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के13 व 14 जून के चिंतन शिवर हरिद्वार में वीआईपी घाट में होने वाले अधिवेशन के लिए जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास,जतन प्रधान का दादरी की टीम ने स्वागत किया। किसानो की समस्याओं को लेकर दो दिवसीय अधिवेशन का यह कार्यक्रम बनाया गया है। किसान नेता राजकुमार रूपवास तहसील अध्यक्ष दादरी किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का कहना है कि सभी संगठन चिंतन शिवर हरिद्वार में करते हैं जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन के विकास प्रधान के नेतृत्व में इस बार 13 व 14 जून को वीआईपी घाट पर गरीब मजदूर बेसहारा लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए अधिवेशन रखा गया। जिसमें सभी लोगो के विचार रखे जाएंगे किसानों के हित के लिए बढ़ती महंगाई को लेकर अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर लीलू गुरुजी, बृजेश भाटी, लोकेश भाटी, नरेंद्र भाटी, सरोज भाटी गुर्जर, पुष्पा भाटी, सुनीता गुर्जर, विपिन कसाना, अमित, कपिल, दीपक, मनीष, संदीप जुबेर विनय तालान, रविंद्र प्रधान, सीपी सोलंकी, नासिर प्रधान, राजीव शर्मा, शिव कुमार नरेंद्र भाटी, आलोक नागर, संजय कसाना, धर्मवती भाटी, राकेश बासोया, बालकिशन प्रधान, आदि संगठन के लोग मौके पर उपस्थित रहे।









