दादरी सीएचसी में महिला डाक्टर की गैर मौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी बच्ची की मौत।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

महिला के पति ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप शिकायत पुलिस को दी।
दादरी:- दादरी नगर निवासी व्यक्ति ने पत्नी की डिलीवरी में दादरी सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया डाक्टर की गैर मौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ के द्बारा डिलीवरी किये जाने पर नवजात बच्ची की हुई मौत मामले की शिकायत पुलिस से की है।

अरविंद कुमार निवासी गौतमपुरी दादरी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गृभवति थी शनिवार को उसकी तबीयत खराब होने पर सुबह साढे छह बजे वह पत्नी स्वेता को लेकर दादरी सीएचसी अस्पताल पहुंचे वहा भर्ती कराया तो अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ममता के द्बारा मरीज को देखकर उन्हे बताया गया कि डिलीवरी कराना होगा ।उन्हे आधार कार्ड लाने के लिए भेज दिया पीछे से डिलीवरी के लिए ओटी मे ले गये वहां महिला डाक्टर मौजूद नही थे।प

त्नी दर्द से तडफ रही थी डाक्टर की गैर मौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने डिलीवरी करने लगी हालात बिगड़ते गये पत्नी दर्द से चीख रही थी बच्चा बाहर नही आने पर उससे भी पुश कराया गया भयंकर बिलिडिंग के बाद बच्ची पैदा होते ही मर गयी डिलीवरी आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर हुई दस बजे तक भी अस्पताल में डाक्टर नही आया था घटना की शिकायत 112 पर करने के बाद पुलिस मौके पर पहुच गयी

पर डाक्टर नही आये पीड़ित ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।आगे किसी अन्य के साथ इस तरह की घटना की पुन्नावृति ना हो सके।









