बुलंदशहर के सयाना क्षेत्र के मशहूर प्रतिष्ठान कालीचरण स्वीट्स के दादरी में खुले नए आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन हुआ है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जिसमे दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रिबन काट कर शुभ आरम्भ किया कालीचरण स्वीट्स बुलंदशहर का एक बेहद पुराना और प्रतिष्ठित नाम है जो पिछले 60 से अधिक वर्षों (1965 से) से शुद्ध देसी घी की मिठाइयों के लिए जाना जाता है।

दादरी ग्रेटर नोएडा में इस नए आउटलेट के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स का स्वाद मिल सकेगा। मुख्य रूप से इनकी प्रसिद्ध दुकान बुलंदशहर के केपी रोड, लल्ला बाबू चौराहा पर स्थित है।जिसकी लोकप्रियता से दादरी में भी कालीचरण नामक इस ब्रांच को खोला गया है।

यह आउटलेट अपनी शुद्धता, बंगाली मिठाइयों, घेवर, दूध की बोतल ,रबड़ी,काजू कतली, डोडा बर्फी और विशेष मूंग/गाजर के हलवे के लिए बेहद प्रसिद्ध है। साथ-साथ यह शादी-विवाह बर्थडे और अन्य शुभ अवसरों के लिए बल्क ऑर्डर और कैटरिंग की सुविधाएं भी देते हैं। इस मौके पर मनोज शर्मा कालीचरण स्वीट्स ओनर
,दादरी ब्रांच के

ओनर मयंक गर्ग, मोनू गर्ग, मनोज गोयल,पवन बंसल,प्रदीप बंसल,केशव गोयल,अंकित अग्रवाल,गीता पंडित,तरुण शर्मा आदि लोग मौजूद रहे









