Blog

दादरी के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹11.80 करोड़ की विद्युत परियोजना का शिलान्यास

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए आज ₹11.80 करोड़ की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दादरी लाइन एवं संबंधित 33 केवी व 11 केवी विद्युत लाइनों की महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया।

यह परियोजना दादरी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगीl

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीन पर योजनाओं को उतारकर जनता को उसका सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की जिस नई कार्यसंस्कृति ने गति पकड़ी है, उसका प्रभाव दादरी विधानसभा में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री राजीव सिंघल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित, श्री पवन बंसल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार वर्मा, वरिष्ठ नेता श्री एच.के. शर्मा, सभासद श्री मोहित विकल, वरिष्ठ नेता एवं सभासद श्री पीयूष गर्ग, सभासद श्री केशव गोयल, सभासद श्री ज्ञान सिंह, सभासद श्री हरीश रावल एवं सभासद श्री आदेश भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दादरी में विकास का पहिया लगातार आगे बढ़ रहा है और जनता से किए गए विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने का अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button