थाना जारचा पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से लगभग 05 लाख रुपये कीमत के चोरी की 17 समरसिबल मोटर, 21 पानी के पंखे, 20 आर्मेचर, 02 मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम तांबे का तार, 5 किलोग्राम नट-बोल्ट, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण (रेती, हथौड़ी व प्लास), 01 चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त ने दिनांक 28.02.2026 को सलारपुर कलां में खेत मे लगी पानी की 04 मोटर, दिनांक 16.08.2026 को दादूपुर खटाना से नलकूप से 7.5 HP बिजली की मोटर चोरी की थी,

जिसके संबंध में क्रमशः मु0अ0सं0 41/2026 व मु0अ0सं0 141/2026 पंजीकृत किया गया था। चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 18.09.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त दिपांशु पुत्र मेघराज को सैंथली की मढैय्या तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/ निशानदेही से लगभग 05 लाख रुपये कीमत के चोरी की 17 पानी की मोटर/समरसिबल, चोरी के 21 पानी के पंखे, चोरी के 20 आर्मेचर (एल्युमिनियम), चोरी 02 मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम मोटरों के अंदर का तांबे का तार, 05 किलोग्राम नट-बोल्ट, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण (01रेती, 01 हथौड़ी व 01 प्लास), 01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) तथा 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त दिपांशु एक शातिर किस्म का चोर है, जो अपने साथी के साथ मिलकर दिन के समय गाँव व सुनसान स्थानों पर लगी ट्यूबवेल/ मोटरों की रेकी करते थे तथा रात्रि में रिंच व अन्य औजारों को प्रयोग कर चिह्नित किए गए खेतों में लगी पानी की मोटर/ समरसिबल, पानी के पंखे आदि सामान को खोलकर उन्हें ले जाते थे। अभियुक्त चोरी की गई समरसिबल व पानी के पंखे को सुरक्षित स्थान पर एकत्रित करता था तथा मौका पाकर चोरी की गई पानी की मोटर अथवा उनके अंदर लगे एल्युमीनियम व अन्य धातु के पुर्जें तथा ताँबें के तार को निकालकर बेचकर अवैध धन अर्जित करता था। अभियुक्त अपने पास एक अवैध तमंचा व कारतूस भी रखता था।









