Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को 02 घंटे के अंदर सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 22.09.2026 को थाना बादलपुर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि 12 वर्षीय बच्ची स्कूल से वापस घर नही पहुंची, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल पा रही है। थाना बादलपुर पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया एवं अथक प्रयास करते हुए उक्त बच्ची को छपरौला क्षेत्र से सकुशल तलाश कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा थाना बादलपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशंसा की गयी।

 

Related Articles

Back to top button