Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, निशादेही से चोरी के 10 बंडल ऑप्टीकल फाईबर प्लास्टिक पाईप (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये) बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-

दिनांक 09.09.2026 को वादी द्वारा थाना बादलपुर पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके गोदाम से 10 बंडल ऑप्टीकल फाईबर प्लास्टिक पाईप चोरी कर लिये गये है।

वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 264/2026 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

आज दिनांक 23.09.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1.नीरज कुमार पुत्र कुमरजीत 2.रामबहादुर पुत्र गंगाराम को काशीराम पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशादेही से चोरी हुआ शत-प्रतिशत माल 10 बंडल ऑप्टीकल फाईबर प्लास्टिक पाईप (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये) बरामद हुए है।

Related Articles

Back to top button