Blog

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लग्जरी वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 03 लग्जरी कार, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 19.06.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से लग्जरी वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 चोर 1.नीरज शर्मा पुत्र अमरपाल शर्मा 2.अजय सरकार पुत्र सुभाष सरकार को खरगोश पार्क के पास सेक्टर 54 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी की 03 कार (01 थार कार, 01 क्रेटा कार, 01 ईको स्पोर्टस कार) व अभियुक्त नीरज के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।

*पूछताछ का विवरण/अपराध करने का तरीका-*

अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जोकि गाड़ियों के सर्विस सेन्टर के बाहर जाकर गार्ड रूम के आस-पास रैकी करके मौका मिलने पर चाबी चुरा लेते है तथा शोरूम के बाहर खडी गाड़ियों को चुरा लेते है। यह लोग चोरी की गाड़ियों के चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर टेम्पर करके उक्त गाड़ियों को असम बॉर्डर के क्षेत्र के डीलरो से सम्पर्क कर मिजोरम व त्रिपुरा में बेच देते है। अभियुक्तों की निशादेही पर बरामद गाड़ी महिन्द्रा थार रजि0 नं0 यूपी16सीवी-1000 को इन दोनो ने मिलकर कोन्सेप्ट महिन्द्रा सेक्टर-59 नोएडा के बाहर से गार्ड रूम से चाबी चुराकर चोरी किया था, उक्त गाड़ी की चोरी के सम्बध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-194/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, जिसका थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया है। इनसे बरामद गाड़ी ईको स्पोर्ट रजि नं0 डीएल12सीजी-3088 को दिल्ली से चोरी करना बताया गया है जिसका इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को टैम्पर किया गया है। गाड़ी क्रेटा को इनके द्वारा दिनाक 07.01.2023 को दिल्ली से चोरी किया गया था, जिसके सम्बध में ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट पर एफआईआर नं0 0906/2023 पंजीकृत है। पूछताछ पर यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण द्वारा अब तक अन्तर्राज्यीय मार्केट में करीबन 60 गाडियां बेची जा चुकी है। इनके द्वारा की गयी अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button