Blog
थाना फेस-2 पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये) बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20.06.2026 को थाना फेज-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त तपस मण्डल पुत्र कार्तिक मण्डल को दादरी मैन रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये) बरामद हुआ है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गैर राज्यों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी करता है और गांजा को महंगे दाम पर बेचता है।









