Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस व SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साड़ियों में छिपाकर गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 37 किलो 696 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) व तस्करी में प्रयुक्त 39 साड़ियाँ बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02/03.06.2026 की रात्रि में सेक्टर-20 पुलिस व SOG टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साड़ियों में छिपाकर गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 02 शातिर अभियुक्त (1) शुभम पाठक पुत्र राजेश पाठक (2) शिवम दूबे पुत्र अरुण कुमार दूबे को

सेक्टर-17 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे 37.696 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये व तस्करी में प्रयुक्त 39 साड़ियाँ बरामद की गई है।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण से की गई पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इस पूरे गैंग का सरगना शुभम पाठक है, जो लगभग पिछले दो-तीन वर्षों से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त है। अभियुक्त शुभम पाठक द्वारा पश्चिम बंगाल से पार्सल के माध्यम से विभिन्न कोरियर कंपनियों का उपयोग करते हुए साड़ियों की पैकिंग के अंदर गांजा छिपाकर दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भेजा जाता था। वह प्रायः अधूरे अथवा असत्यापित पते पर माल मंगवाता था तथा पार्सल पहुंचने से पूर्व ही फोन के माध्यम से उसे प्राप्त कर लेता था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि गांजे को साड़ियों की पैकिंग में इस उद्देश्य से छिपाया जाता था ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि उक्त गांजा उच्च गुणवत्ता का है, जिसे ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली विशेष पत्तियों को सुखाकर, बार-बार प्रसंस्करण एवं एक विशेष रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे इसकी मादक क्षमता सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक हो जाती है। इसी कारण इसकी मांग बाजार में अधिक होने के साथ-साथ इसकी कीमत भी सामान्य गांजे की तुलना में काफी अधिक होती है। अभियुक्त शुभम पाठक ने बताया कि बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये है।

 

Related Articles

Back to top button