Blog

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाले 02 अभियुक्त व चोरी का माल खरीदने वाला 01 सुनार गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण, 03 लाख रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 04 लैपटॉप, 03 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, चोरी में प्रयुक्त कार, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सरिया व 01 अवैध चाकू बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-

दिनांक 09.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना सेक्टर-126 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 03 लाख रुपये नकद, 02 मोबाइल फोन एवं 01 लैपटॉप चोरी कर लिये गये है।

उक्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-126 पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार दिनांक 08.05.2026 को वादी द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध घर से 02 लैपटॉप, 01 अमेजन किंडल एवं नकदी चोरी किये जाने के संबंध में सूचना दी गयी थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 67/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरण-

उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के लगभग 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गयी। दिनांक 10.06.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता

से उक्त चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1-शुभम उर्फ काकू 2-राहुल शर्मा 3-सचिन वर्मा (सुनार) को गढ़ी शाहपुर गांव के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्त शुभम उर्फ काकू द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। वह दिन के समय ऐसे मकानों की रैकी करता था जिनमें ताला लगा होता था तथा मौका पाकर लोहे के सरिया से ताला तोड़कर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त द्वारा ग्राम बख्तावरपुर स्थित मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, 03 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन एवं लैपटॉप चोरी किये थे। इसी प्रकार एक अन्य चोरी की घटना में 02 लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी किया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त शुभम द्वारा चोरी की गयी ज्वैलरी का कुछ हिस्सा अपने जीजा राहुल शर्मा को दिया गया था। राहुल शर्मा द्वारा उक्त चोरी का माल अपने परिचित सुनार सचिन वर्मा को बेचने हेतु दिया था। सुनार सचिन वर्मा द्वारा चोरी का माल होने की जानकारी होने के बावजूद लालचवश चोरी की चैन एवं अंगूठी को गलाकर बेच दिया गया तथा शेष चोरी की ज्वैलरी खरीदने का सौदा किया जा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button