Blog

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैचिंग किये हुए 21 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध्द नगर

दिनांक 10.06.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1.लोकेश पुत्र दयाराम 2.प्रदीप उर्फ भिर्री पुत्र राधेश्याम को प्लाट सेक्टर-55, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 यूपी51डब्लू2904, नोएडा/एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रो से स्नैच किये गये 21 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी एवं नशा करने के आदी है। यह लोग मोबाइल फोन स्नैच कर दिल्ली ले जाकर बेच देते है। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को जनपद गाजियाबाद से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना खोडा, जनपद गाजियाबाद पर मु0अ0सं0- 616/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। इनके द्वारा दिनांक 20.03.2026 को सेक्टर-59, मेट्रो स्टेशन के पास से मोबाइल फोन स्नैच करके दिल्ली में बेच दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा पर मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। एक मोबाइल (आईफोन-16) दिनांक 11.05.2026 को सेक्टर-12/22 चौडा मोड़ से छीना गया था, जिसे दिल्ली में बेच दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-24, नोएडा पर मु0अ0सं0 254/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा शेष मोबाइल फोन को नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रो से स्नैच करना बताया गया है।

 

Related Articles

Back to top button