Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं सहायक

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस आयुक्त-3 सेंट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता की उपस्थिति में थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के साथ उद्यमी-पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय

औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उद्यमियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button