थाना जारचा पुलिस व बदमाश के बीच हुयी पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनांक 09.02.2024 को थाना जारचा पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र सैथली दयानगर पुलिया पर की जा रही चैकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त जावेद पुत्र युसूफ नि0 पीर वाली गली मौ0 व्यापारियान खटीकान थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को घायल अवस्था में दयानगर से तेल मिल जाने वाले रास्ते पर बीच में सैथली को जाने वाले खंडजे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी। जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तंमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व

01 मोटर साइकिल नं0 P08 DF 7498 Hero Splender Plus रंग काला (घटना मे प्रयुक्त) बरामद की गयी है। अभियुक्त के विरूद्ध एनसीआर क्षेत्र में लगभग आधे दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।









