थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 12 मोटर साईकिल व घटना मे प्रयुक्त 01 वैगनार कार एवं 02 अवैध चाकूू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 21.08.2026 को थाना सैक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा 04 वाहन चोर 1.रवि प्रताप पुत्र मकरन सिंह 2. विमल शाक्य उर्फ सूर्या पुत्र आनन्द 3. प्रशांत सिंह पुत्र आदेश सिंह 4. दिपांशु पुत्र सतेन्द्र सिंह को गोदरेज बिल्डिंग के पीछे स्टेलर ग्रीन पार्क जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे/निशादेही से घटना मे प्रयुक्त

एक वैगनार कार व 12 विभिन्न राज्यों दिल्ली, चण्डीगढ, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से चोरी की गयी मोटर साईकिल व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है जिसके सम्बन्ध मे थाना सेक्टर 39 पर मु0अ0सं0 416/2026 धारा 317(2),317(5),3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

(पूछताछ का विवरण)
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग नोएडा व नोएडा के आस-पास (एनसीआर) दिल्ली, हरियाणा के क्षेत्रों मे वैगनार कार से घूम-घूमकर सडक के किनारे खडी मोटर साईकिलों की रैकी करते हैं और मौका देखकर चोरी कर लेते है। चोरी की मोटर साईकिलो को छिपाकर रख देते हैं और आवश्यकता पडने पर मजबूरी का बहाना बताकर आम व्यक्तियों को गुमराह कर कम दामों में बेच देते हैं।









