Blog

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा 03 गुमशुदा बच्चों को सकुशल तलाश करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 20.08.2026 को थाना सेक्टर-126, नोएडा क्षेत्र के सेक्टर-128 स्थित लेबर कैंप में झारखंड से आए एक श्रमिक परिवार के तीन बच्चे ( 02 बच्चों की उम्र करीब 05 वर्ष व 01 बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष) लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा बच्चों को काफी तलाश करने के उपरांत भी कोई जानकारी प्राप्त न होने पर तत्काल थाना सेक्टर 126 पुलिस को सूचना दी गई। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से बच्चों की खोजबीन की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप तीनों बच्चों को सेक्टर 132 नोएडा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों द्वारा थाना सेक्टर-126 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button