थाना बादलपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की घटनाओ से सम्बन्धित कुल 1,28,500 रुपये नगद, 02 पीली धातु गिट्टी (वजन करीब 40.740 ग्राम) व 01 सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.07.2026 को वादी द्वारा थाना बादलपुर पर सूचना दी गई कि ग्राम सादोपुर की झाल पर उनकी पशुचारा कि दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के गल्ले में रखे पैसे चुरा लिये गये है

वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
थाना बादलपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया एवं लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दिनांक 17.08.2026 को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए महामाया एन्क्लेव के पास से 02 अभियुक्त 1.गुलफाम पुत्र सलीम 2.फऱमान पुत्र शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गुफाम के कब्जे से कुल 66,000 हजार रूपये, 01 पीली धातु की गिट्टी (वजन 20.740 ग्राम) व 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0 DL5SDR8940 तथा अभियुक्त फरमान के कब्जे से कुल 62,500 हज़ार रूपये नगद व एक पीली धातु की गिट्टी (वजन 20 ग्राम) बरामद हुए है।
*अपराध करने का तरीका/पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त गुलफाम, समरसेबल लगाने का काम करता है तथा अभियुक्त फरमान सिलाई का काम करता है। दोनो आपस में रिश्तेदार है। इनके द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब एक माह पूर्व सादोपुर झाल पर एक पशुचारा की दुकान से पैसे चोरी किये गये थे, इसके अलावा एक माह पूर्व ही सहारा सिटी में एक बंद पड़े मकान से पीली धातु की गिट्टी व पैसे चोरी किये गये थे। बरामद हुई गिट्टी को उसी चोरी में मिले आभूषणों में से बचे हुए आभूषण से बनवायी थी। इसके अलावा इन दोनों ने मिलकर एयर फोर्स स्टेशन के सामने से एक गाड़ी का शीशा तोड़कर एक बैग चुरा लिया था। अभियुक्तगण द्वारा थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत की गयी चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना बादलपुर पर 1-मु0अ0सं0 185/26 धारा 331(3),305(ए),317(2) बीएनएस 2-मु0अ0सं0 206/26 धारा 331(3)/305(ए)/317(2)/324(4) बीएनएस 3-मु0अ0सं0 199/26 धारा 305(बी)/324(4) बीएनएस पंजीकृत है।
थाना बादलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के फरार साथी की गिरफ्तारी व अन्य बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।









