Blog

जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा एवं इंडोर स्टेडियम सेक्टर 21 नोएडा में होगा भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 20 जून, 2026

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ. वंदना रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जनपद में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा एवं इनडोर स्टेडियम, सेक्टर-21 नोएडा में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजित योगाभ्यास एवं योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

Related Articles

Back to top button