पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनपद में “श्रमिक दिवस”(01 मई) के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

श्रमिक दिवस” (01 मई) के अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में सभी स्थानों पर श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों द्वारा उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए तथा आपसी सौहार्द के साथ हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है।

आज दिनांक 01.05.2026 को श्रमिक दिवस के अवसर पर औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत बड़ी संख्या में श्रमिकों द्वारा प्रातःकालीन शिफ्ट से ही अपने-अपने कंपनियों के प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ श्रमिक दिवस मनाया गया। इसके उपरांत सभी श्रमिक अपने-अपने कार्यों में पूर्ण उत्साह के साथ सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। इसके लिए पुलिस ड्यूटी की प्रभावी व्यवस्था की गई है तथा लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रमिक वर्ग को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण मिल सके।

कतिपय कंपनियां अपने वार्षिक कैलेंडर अवकाश एवं परंपरागत रूप से बुद्ध पूर्णिमा (सार्वजनिक अवकाश) के कारण बंद रहीं, जबकि अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों ने सामान्य रूप से कार्य करते हुए “श्रमिक दिवस” को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस श्रमिक वर्ग के योगदान का सम्मान करती है तथा उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करती रहेगी।









