आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु बैठक संपन्न
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 29 अप्रैल 2028
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन तथा माननीय जनपद न्यायधीश, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करने तथा चिन्हित किये गये वादों में पक्षकारों को नोटिस/सम्मन आदि भिजवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उपरोक्त बैठक में शिवानी रावत, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के साथ शकील मौहम्मद, सहायक पुलिस उपायुक्त यातायात, राजेश कटारिया जिला अग्रणी प्रबंधक, प्रमोद कुमार प्रशासनिक अधिकारी बीएसएनएल, अनुराग सारस्वत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व विभाग, अमित चौधरी सनियर मेनेजर, एनपीसीएल उपस्थित हुये।









