थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी की 01 स्कूटी, 01 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना/ कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
वादिया द्वारा स्कूटी चोरी करने के संबंध में थाना सेक्टर-126 पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा स्कूटी को ले जाते हुए देखा गया। दिनांक 29.04.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी करने वाले अभियुक्त 1. कैलाश सिंह बघेल पुत्र जय किशन 2. कार्तिक बाजपेई पुत्र विनोद कुमार बाजपेई को सेक्टर-94 नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 01 स्कूटी TVS जूपिटर रजि0नं0 UP14FE4341, 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP76AV7236, घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी TVS जूपिटर रजि0नं0 UP16CY3520, 01 तमंचा .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। ये पहले ऐसे स्थानों की रेकी करते थे जहाँ वाहन बिना लॉक के खड़े होते थे। इसके बाद अपनी स्कूटी से पहुंचकर एक अभियुक्त चोरी किए जाने वाले वाहन पर बैठता था तथा दूसरा अपनी स्कूटी से पैर के सहारे धक्का देकर वाहन को बिना स्टार्ट किए मौके से ले जाता था, जिससे किसी को संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए वाहनों को तत्काल न बेचकर यमुना डूब क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था और बाद में अवसर मिलने पर बेचा जाता था। अभियुक्त कैलाश सिंह बघेल अपने पास अवैध तमंचा रखता था, ताकि विरोध की स्थिति में लोगों को डराकर फरार हो सके। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 26.04.2026 को सेक्टर-25 नोएडा से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया, जिसे बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
*1.* कैलाश सिंह बघेल पुत्र जय किशन निवासी ग्राम खुर्द खेडा, थाना कोल, अलीगढ़ वर्तमान पता हरौला सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र 26 वर्ष।
*2.* कार्तिक बाजपेई पुत्र विनोद कुमार बाजपेई निवासी ग्राम सिथरा बुजुर्ग, थाना पुखराया, कानपुर देहात र्तमान पता हरौला सेक्टर-5 नोएडा, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र 21 वर्ष।









