Blog

थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना जारचा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए भूमि संबंधी आपसी विवाद एवं संभावित शांति भंग की स्थिति में 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 31/05/2026 को ग्राम खणगौड़ा एवं ऊंचा अमीरपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर निम्न व्यक्तियों के मध्य विवाद एवं आमदा फसाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी—
1- कपिल पुत्र हरिप्रकाश निवासी ग्राम खण्गौड़ा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर।
2- शिवम पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम ऊंचा अमीरपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष। 3- अनिल पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम ऊंचा अमीरपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष। 4- जीशान पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष। उक्त व्यक्तियों द्वारा आपस में विवाद करते हुए शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका उत्पन्न हो रही थी। मौके पर पहुंची थाना जारचा पुलिस द्वारा सभी को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया गया, किन्तु वे उत्तेजित होकर झगड़ा करने पर आमादा रहे। परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी। अतः पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही उपनिरीक्षक ऋषिपाल कटारिया एवं थाना जारचा पुलिस टीम द्वारा संपादित की गई। जारचा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button