Blog

दादरी नगर में घटित महत्वपूर्ण घटनाक्रम में आज चौकी इंचार्ज श्री सुरेश चंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया बताया जा रहा है

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

की भूमि संबंधी विवादों में सुरेश चंद शर्मा का नाम लगातार जुड़ रहा था जिसकी वजह से शहर में कस्बा चौकी की पुलिस की जमीनी विवादों में शामिल होने से काफी बदनामी हो रही थी उक्त प्रकरण में अन्य पुलिस कर्मियों की नाम की शहर में चर्चा है एवं तहसील के कर्मचारियों की संलिप्ता की जांच के विषय में भी शहर में अफवाहों का बाजार गर्म है इसी संदर्भ में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं नगरपालिका के कई सभासदों के साथ शहर के कई सामाजिक संगठनों ने भी चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार युक्त आचरण की शिकायत स्थानीय विधायक श्री तेजपाल नागर से की थी विधायक जी द्वारा यह मामला सक्षम अधिकारी के समक्ष उठाया गया जिसकी फलस्वरुप चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

इस प्रकरण में तहसील एवं थाने के अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है

व्यापार मंडल दादरी एवं सामाजिक संगठनों ने स्थानीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी का आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Back to top button