दादरी स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 1 मई2026 विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद गौतम बुध नगर में विशाल श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी पर विशाल मेगा श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद दादरी की सभासद श्रीमती संगीता रावल एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार के द्वारा किया गया

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार के द्वारा बताया गया की विश्व श्रमिक दिवस पर दादरी ब्लॉक के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,समस्त आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों पर एवं कुछ चिन्हित प्राइवेट अस्पताल पर निशुल्क श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी पर समस्त विभागों के स्टॉल बनाए गए जहां पर शासन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों को जानकारी दी गई और केंद्र पर आने वाले श्रमिकों की निशुल्क जांच की गई और दवाई वितरित की गई , तथा जिन मरीजों का इलाज दादरी केंद्र पर संभव नहीं था उनको उच्च सेंट्रो के लिए रेफर किया गया l दादरी केंद्र पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की वजह से मरीजों की भीड़ रही और मरीजों को लाभ मिला l

उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए एचपीवी वैक्सीन के लिए एक अलग से विशेष काउंटर बनाया गया जहां पर वैक्सीन के बारे में किशोरियों को जानकारी दी गई, दादरी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर को सुचारू रूप से संचालन हेतु श्री हरेंद्र नागर फार्मासिस्ट की भूमिका सराहनीय रही।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरप्रीत कौर डॉ ज्योति डॉ चारुल डॉक्टर शशी कौशल प्रभा , डॉ सोना प्रियदर्शी,डॉ आलोक डॉ भारत, हिमांशु रावल ,कमल कसाना फार्मासिस्ट,स्नेहलता एच एस,सरोज पांडेय,कपिल चौधरी,सरिता गौतम एच एस,अनामिका राय,लवली मलिक, निशा,अनिल, मनीष, शहनवाज चौधरी,आदि उपस्थित रहे l








