Blog

प्यावली गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी के प्रति किया जागरूक

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

​100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत पीपल नुक्कड़ नाटक संस्थान द्वारा बुधवार को प्यावली गांव में टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष नाटक का मंचन किया गया।
​नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार और वजन कम होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। संस्थान के सदस्यों ने जागरूक करते हुए कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और पूरा इलाज कराने से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है। सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच और दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में श्री रविन्द्र मित्तल (ग्राम प्रधान)
दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीबी विभाग से आलोक कुमार (एस टी एस)
उज्जीवन NTPC हॉस्पिटल से
डॉ अनिता प्रसाद (NTPC)
डॉ सुनीता दास प्रसासनिक अधिकारी (NTPC)
डॉ अनुपम दास मांझी(NTPC)
श्री पुनीत शर्मा
श्री ओम नारायण सिंह दहिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button