
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 07.06.2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ जाति सूचक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच व मारपीट कर घायल कर दिया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 17.06.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित 02 अभियुक्त 1. गौरव पुत्र बल्ले सिंह 2. चमन पुत्र महेश को जुनैदपुर की मढैया से धनौरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 02 डंडे बरामद किए गए है।









