Blog

तहसील दादरी के सेन्ट हुड कॉन्वेंट स्कूल में किशोरियों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 14 जुलाई, 2026

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत की अध्यक्षता में “किशोरियों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजक सेन्ट हुड कॉन्वेंट स्कूल दादरी में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में बालिकाओं को संवैधानिक अधिकार, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, पाॅश एक्ट व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयों पर जानकारी दी गई।उ

क्त कार्यक्रम में चेयरमैन सेन्ट हुड कॉन्वेंट स्कूल दादरी संदीप शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा व स्कूल स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नामित पराविधिक स्वयं सेवक बालचन्द नागर, रोहताश सिंह, सतपाल तथा अत्याधिक संख्या में छात्रायें उपस्थित रही।

 

Related Articles

Back to top button