Blog

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति द्वारा एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह व

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

थाना प्रभारी सेक्टर-20 के साथ मय पुलिस बल के थाना सेक्टर-20 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-26 में पूजा पंडाल एवं सार्वजनिक स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

तथा इस दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर, पुलिस सहायता सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button