जिलाधिकारी ने सेंट जोसेफ विद्यालय में एस.जे.एस. टेलंसिया-2026 प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 10 अक्टूबर, 2026
जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा-1 में आज एस.जे.एस. टेलंसिया-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़ एवं आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के 15 विद्यालयों से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बड़े सपने देखने, जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा सुनियोजित योजना के साथ कड़ी मेहनत एवं स्मार्ट वर्क करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं तथा असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन कौशल का विकास होता है।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयारियां किए जाने की सराहना की। साथ ही, मैकबेथ पर आधारित वाद-विवाद को विद्यार्थियों की मौलिक सोच एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए प्रधानाचार्य एवं पूरी आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों एवं असफलताओं के समय विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि अपने परिवार, शिक्षकों एवं मित्रों से संवाद कर उनका सहयोग लें एवं धैर्य, दृढ़ता एवं निरंतर प्रयास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने तथा देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ छात्र-छात्राएं जीवन में सफलता प्राप्त कर देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरांजलि -समूह गान, कैरेक्टर हियरिंग – द्रष्टिकोण प्रस्तुति/अदालती सुनवाई, फ्रेम द फेम – फोटोग्राफी एवम् वीडियोग्राफी, स्ट्रोक्स रूलेट – कला, सिनर्जी स्पाइस – तालमेल/जासूस/विद्यालय संकट, क्वांटम क्वेस्ट – विज्ञान, ट्रिगर टैक्टिक्स/प्रेरक रणनीति- मोबाइल फ़ोन प्रयोग, पावर प्ले आक्शन – सर्वश्रेष्ठ समूह (टीम) चयन आदि 08 विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के विद्यालयों के नाम घोषित किए गए, जिसमें *स्वरांजलि* -समूह गान प्रतियोगिता-
प्रथम – अर्सलाइन कान्वेंट विद्यालय ग्रेटर नोएडा
द्वितीय- बाथनी कान्वेंट विद्यालय ग्रेटर नोएडा
तृतीय – एंटनी विद्यालय गाजियाबाद
*कैरेक्टर हियरिंग* – द्रष्टिकोण प्रस्तुति/अदालती सुनवाई प्रतियोगिता-
सेंट फ़्रांसिस स्कूल हाथरस (Best procecuter)
सेंट फिदेलीस विद्यालय अलीगढ़ (best defender)
सेंट फेडलिस विद्यालय अलीगढ़ (best charecter)
*फ्रेम द फेम* – फोटोग्राफी एवम् वीडियोग्राफी प्रतियोगिता-
*फोटोग्राफी*
प्रथम: दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: सेंट फिदेलीस स्कूल अलीगढ़
तृतीय: बेथनी कॉन्वेंट विद्यालय ग्रेटर नोएडा
*वीडियोग्राफी*
प्रथम: सेंट फिदेलीस विद्यालय अलीगढ़
द्वितीय: दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा
तृतीय: सेंट डोमेनिक विद्यालय मथुरा
*स्ट्रोक्स रूलेट* – कला प्रतियोगिता-
प्रथम: सेंट फिदेलीस विद्यालय अलीगढ़
द्वितीय: सेंट फिदेलीस विद्यालय अलीगढ़
तृतीय: एस्टर विद्यालय ग्रेटर नोएडा
*सिनर्जी स्पाइस* – तालमेल/जासूस/विद्यालय संकट प्रतियोगिता-
प्रथम: सेंट डोमेनिक विद्यालय मथुरा
द्वितीय: एसिसि कॉन्वेंट विद्यालय नोएडा
तृतीय: सेंट एंथनी विद्यालय गाजियाबाद
*क्वांटम क्वेस्ट* – विज्ञान प्रतियोगिता-
प्रथम: जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट विद्यालय ग्रेटर नोएडा
द्वितीय:समरविल विद्यालय ग्रेटर नोएडा
तृतीय: होली पब्लिक विद्यालय ग्रेटर नोएडा
*ट्रिगर टैक्टिक्स/प्रेरक* *रणनीति-* मोबाइल फ़ोन प्रयोग प्रतियोगिता –
प्रथम: जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट विद्यालय ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: समरविल विद्यालय ग्रेटर नोएडा
तृतीय: होली पब्लिक विद्यालय ग्रेटर नोएडा।
*पावर प्ले आक्शन* – सर्वश्रेष्ठ समूह (टीम)चयन प्रतियोगिता-
प्रथम:समर विद्यालय ग्रेटर नोएडा विल
द्वितीय: डोमेनिक विद्यालय मथुरा
तृतीय: फादर अग्नेल विद्यालय ग्रेटर नोएडा रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, फादर सबस्टिन, सौरभ कुमार शर्मा, शशि शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









