Blog
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा एसीपी द्वितीय
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार के साथ मय पुलिस बल के थाना जारचा क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए आगामी कॉवड यात्रा के दृष्टिगत कॉवड मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान मार्गों का भौतिक सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सा

थ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।









