Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त (मृतका का पति) गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 19.06.2026 को वादी द्वारा थाना दनकौर पर तहरीर देकर सूचना दी गयी कि वर्ष 2025 में वादी द्वारा अपनी बहन की शादी पवन पुत्र बिरजी निवासी राजपुर कलां, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के साथ की गयी थी। दिनांक 20.06.2026 को ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिये वादी की बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही का विवरण-*

दिनांक 23.06.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से मु0अ0सं0 154/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त पवन कुमार (मृतका का पति) पुत्र बिरजी को बाँजरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button