थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा कम्पनी से लैपटॉप व SSD चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 02 लैपटॉप व 01 SSD बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का विवरण-
दिनांक 22.06.2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-126 नोएडा पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि वह CI Infotech Pvt. Ltd. कम्पनी में HR के पद पर कार्यरत हैं। कम्पनी का कर्मचारी दीपेश भारती, सेक्टर-127 नोएडा में सर्विस कार्य हेतु जाता था, जिसके द्वारा उक्त कम्पनी में रखे 02 लैपटॉप व 01 SSD को चोरी कर लिया गया है। उक्त के संबंध में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर मु0अ0सं0-0110/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 22.06.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0-0110/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दीपेश भारती पुत्र राजकुमार भारती को कंपनी उपरोक्त से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कम्पनी से चोरी किये गये 02 लैपटॉप व 01 SSD बरामद की गयी है।









